फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bricks and stones were thrown at the liquor shop, FIR lodged against 22 women

Kanpur: शराब की दुकान पर चलाए ईंट-पत्थर, उखाड़ ले गए टिनशेड, 22 महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Apr 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Apr 2025 11:57 PM IST
सार

बर्रा के हरदेवनगर में ठेका के विरोध में महिलाओं ने हंगामा किया। आबकारी निरीक्षक ने 22 महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur: Bricks and stones were thrown at the liquor shop, FIR lodged against 22 women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्रा थानाक्षेत्र के हरदेवनगर में देसी शराब की दुकान खुलने के विरोध में महिलाओं ने मंगलवार को हंगामा किया। दुकान पर पथराव कर टिनशेड भी उखाड़ ले गए। सूचना पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रहीं। इसके बाद आबकारी निरीक्षक ने 22 महिलाओं के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जय किशन की बर्रा के हरदेवनगर में देसी शराब का दुकान है। मंगलवार को 20 से 25 महिलाएं अचानक दुकान पर पहुंच गईं। हंगामा करते हुए शराब की दुकान बंद करने के लिए नारेबाजी करते हुए कैंटीन में घुस गईं। टिनशेड उखाड़कर दुकान में ताला बंद कर दिया। हंगामा बढ़ता देख जय किशन ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग को दी। सूचना पर टीम संग मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने पुलिस की मदद से बल का प्रयाेग कर दुकान का ताला खुलवाया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बर्रा नीरज ओझा ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर रजनी सेंगर, गुड़िया समेत 22 महिलाओं के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दारू मैया की आरती कर शराब ठेका का किया विरोध
आजादनगर में दंडी आश्रम के पास अंग्रेजी शराब और बियर की दुकान खोले जाने से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को दारू मैया की आरती गाकर अनोखा प्रदर्शन किया। आरती में क्षेत्रीय लोगों के साथ संत महात्मा भी शामिल हुए। सभी ने शराब ठेका यहां से हटाने की मांग की है। आश्रम से जुड़े सुधाकर मिश्रा ने बताया की दंडी आश्रम आजादनगर काफी प्राचीन धार्मिक स्थल है। इसका संचालन ज्योतिष पीठ ज्योतिर्मठ बद्रीनाथ उत्तराखंड की ओर से किया जाता है। कुछ दिन पहले आश्रम के पास में ही अंग्रेजी शराब और बियर की दुकान खोल दी गई। इसका विरोध किया जा र हा है।

क्षेत्रीय सुबोध मिश्रा ने कहा कि नाै अप्रैल को भी दुकान का विरोध किया गया था पुलिस भी आई थी लेकिन इसका कोई समाधान न कर यह कहा गया की दुकान सही जगह खुली है। उसके विरोध में आम जनमानस और संत महात्माओं ने गुरुवार को दारू मैया के जय की आरती कर अनोखा प्रदर्शन किया। संत महात्माओं ने कहा कि अगर शराब ठेका यहां से नहीं हटाया गया तो तीन मई से यहां अनशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed