{"_id":"62e0f9d61c46e707ba3c3dfd","slug":"kanpur-brick-kiln-will-be-closed-from-october-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जीएसटी, महंगा कोयला और नियमों का विरोध, एसोसिएशन का बड़ा फैसला, 2 अक्तूबर से बंद करेंगे ईंट-भट्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जीएसटी, महंगा कोयला और नियमों का विरोध, एसोसिएशन का बड़ा फैसला, 2 अक्तूबर से बंद करेंगे ईंट-भट्ठा
Wed, 27 Jul 2022 02:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:27 PM IST
सार
लाल ईंटों पर बिना आईटीसी क्लेम के जीएसटी एक फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी कर दिया गया है। आईटीसी क्लेम करने पर जीएसटी दर पांच से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दी गई है।
विज्ञापन
ईंट भट्ठा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ईंट-भट्ठों और टाइल्स निर्माताओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। इसके विरोध में ईंट-भट्ठा संचालक दो अक्तूबर से उत्पादन बंद कर देंगे। पूरे 2022-23 सीजन में काम बंद रखा जाएगा। यह जानकारी प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर कानपुर ब्रिक क्लिन ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपी श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लाल ईंटों पर बिना आईटीसी क्लेम के जीएसटी एक फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी कर दिया गया है। आईटीसी क्लेम करने पर जीएसटी दर पांच से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दी गई है। ईंट-भट्ठा के लिए थ्रेस होल्ड लिमिट 40 लाख से घटाकर 20 लाख कर दी गई है।
विज्ञापन
मिट्टी खनन में पुलिस उत्पीड़न करती है। कोयला के दाम बढ़ गए हैं। इन सभी समस्याओं के संबंध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस दौरान घनश्याम दास छाबड़ा, विजय बदलानी, राकेश वर्मा, महेश उत्तम आदि थे।
विज्ञापन