फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Body buried after death by electrocution innocent daughter testimony reveals truth husband arrested

बेकनगंज मर्डर मिस्ट्री: करंट से मौत बताकर दफनाया था शव, मासूम बेटी की गवाही ने खोला सच, आरोपी पति गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 11:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 11 Aug 2026 11:37 AM IST
सार

Kanpur News: बेकनगंज इलाके में जून में हुई निशा कौशर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार रात उसके पति इंतजार अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की छह साल की बेटी के खुलासे और मां की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश से कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Kanpur Body buried after death by electrocution innocent daughter testimony reveals truth husband arrested
मृतका की फाइल फोटो और आरोपी पति - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बेकनगंज में महिला निशा कौशर की जून में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार रात उसके पति इंतजार अहमद को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मां की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि पति ने पहले निशा को पीटा और बाद में तार के जरिये करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

रिजवी रोड निवासी टेलर इंतजार अहमद की पत्नी निशा कौशर की 26 मई को मौत हुई थी। ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को बताया था कि फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से निशा की जान गई। अगले दिन 27 मई को बकरमंडी स्थित कब्रिस्तान में शव दफना दिया गया था। मृतका की मां शकीला ने मौत पर संदेह जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की।

विज्ञापन
Trending Videos

निशा को पीटा और सिर दीवार में लड़ाया था
आरोप था कि छह वर्षीय नातिन अरबिया ने उन्हें बताया था कि घटना वाले दिन पिता ने मां निशा को पीटा और सिर दीवार में लड़ाया था। इसके बाद तार से करंट लगाकर उनकी हत्या कर दी गई। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने करीब 10 दिन बाद कब्र खुलवाकर निशा का शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया था। परिजन ने पुलिस बेकनगंज पुलिस पर कार्रवाई न करने पर कोर्ट के आदेश पर पति पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेकनगंज इंस्पेक्टर मो मतीन खान ने बताया कि आरोपी को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed