{"_id":"633d5a3c2e8d4c36f63b6989","slug":"kanpur-bodies-of-two-drowned-people-found-at-kothi-ganga-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कोठी गंगा घाट पर डूबे दो लोगों के शव मिले, एसडीआरएफ टीम तीन अन्य की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कोठी गंगा घाट पर डूबे दो लोगों के शव मिले, एसडीआरएफ टीम तीन अन्य की तलाश में जुटी
Wed, 05 Oct 2022 04:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Oct 2022 04:00 PM IST
सार
आंकिन कोठीघाट पर मंगलवार दोपहर छह लोग डूब गए थे। अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बाकी तीन की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
दो शव बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कोठीघाट पर डूबे दो और शव एसडीआरएफ टीम ने बुधवार को खोज निकाले हैं। शेष तीन बच्चों की खोजबीन के लिए लगातार छह टीमें गंगा नदी में अभियान छेड़े हुए हैं। बताते चलें कि बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के आंकिन कोठीघाट पर मंगलवार दोपहर मामा संग गंगा नहा रहे भांजे-भांजियों समेत छह लोग डूब गए थे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाखजी अय्यर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने अब तक तीन शवों को खोज निकाला है। बाकियों की तलाश जारी है। उप जिलाधिकारी रश्मि लांबा ने बताया कि एसडीआरएफ टीम ने मन्नू (15) पुत्री विनय और अभय उर्फ हनी (20) का शव नदी से बरामद कर लिया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन