फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bodies of a woman and a young man found in the Panki area Police have launched an investigation

Kanpur: पनकी क्षेत्र में मिले महिला और युवक के शव, चेहरे पर खून और नहर में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 11 Aug 2026 02:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 11 Aug 2026 02:45 PM IST
सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर एक अज्ञात युवक और एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव सड़क किनारे मिला जिसके चेहरे पर खून था, जबकि महिला का पुराना शव नहर से बरामद हुआ। दोनों मामलों में पुलिस शिनाख्त और हत्या की आशंका के एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Bodies of a woman and a young man found in the Panki area Police have launched an investigation
पनकी थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानाें पर सोमवार को अज्ञात युवक व महिला का शव मिला। पुलिस शवों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। दोनों की उम्र 35 से 42 के बीच बताई गई। युवक का शव औद्योगिक क्षेत्र में सुबह करीब 10:30 बजे सड़क किनारे पड़ा मिला। चेहरे से खून बह रहा था और पास में खड़े एक ट्रक के पहियों पर खून के निशान मिले।

विज्ञापन

वहीं, महिला का करीब सात दिन पुराना शव पनकी रतनपुर नहर में उतराता मिला। शव के निचले हिस्से में कोई कपड़े नहीं थे। शव को लेकर पनकी और कल्याणपुर पुलिस के बीच काफी देर तक सीमा विवाद रहा। मौके पर लेखपाल को बुलाना पड़ा। बाद में एसीपी पनकी अमित चौरसिया मौके पर पहुंचे और सीमा विवाद दूर कराया। इसके बाद पनकी पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है पुलिस
पुलिस को जिस जगह युवक का शव मिला उसी के पास एक अन्य युवक नशे की हालत में घायल पड़ा मिला। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों ही घटनाओं में पुलिस को मौके से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाने के साथ सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed