फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: blackmailing a high school student, a minor forced her to marry

Kanpur: हाईस्कूल की छात्रा को ब्लैकमेल कर नाबालिग ने बनाया शादी का दबाव, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 25 Mar 2023 10:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Mar 2023 10:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: blackmailing a high school student, a minor forced her to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे नाबालिग ने 15 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा पर शादी का दबाव बनाने के लिए पहले हाथ की नस काट वीडियो कॉलिंग करता रहा। फिर दोस्त की कार से खुद का एक्सीडेंट कराया छात्रा पर दबाव बनाने लगा। शादी न करने पर छात्रा का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

विज्ञापन


आरोप है कि छात्रा के परिजनों ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी किशोर का मोबाइल रीसेट करा दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। बर्रा निवासी प्लंबर ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। आरोप है कि क्षेत्र का 17 वर्षीय नाबालिग डेढ़ साल से बेटी को परेशान कर शादी करने का दबाव बना रहा है। बेटी ने उसकी करतूत घर पर बताई तो आरोपी के घरवालों से शिकायत की गई, लेकिन उन लोगों ने धमकाकर भगा दिया।

विज्ञापन

 

आरोप है कि नाबालिग ने बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह शादी करने के लिए बेटी पर भावात्मक दबाव बना रहा था। खुद को शारीरिक कष्ट देकर वीडियो काल करके दिखाता था। बुधवार को नाबालिग उनके घर आ गया था। उसके सिर और दोनों हाथों में पट्टियां बंधी और लंगड़ाते हुए देखा तो कारण पूछा। उसने बताया कि वह खुद ही मरना चाहता है। इसके लिए उसने अपने दोस्त से कहकर कार से खुद ही एक्सीडेंट कराया था, जिससे वह मर जाए, लेकिन वह बच गया।

पिता ने बताया कि नाबालिग मनोरोगी है। बेटी को उससे दूर रखने के लिए उन्होंने थाने में शिकायत की, जहां पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को रीसेट कर फोटो-वीडियो हटा दिए और उनका समझौता करा दिया। थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। पता कराएंगे क्या मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed