{"_id":"60a0235ede5de86819505142","slug":"kanpur-black-fungus-ward-made-in-hailet-investigation-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट में ब्लैक फंगस वार्ड बना, आज से शुरू होगी जांच, तेजी से बढ रहे रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट में ब्लैक फंगस वार्ड बना, आज से शुरू होगी जांच, तेजी से बढ रहे रोगी
Sun, 16 May 2021 01:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 16 May 2021 01:29 AM IST
सार
कोरोना से ठीक हुए रोगियों पर हमला करने वाले ब्लैक फंगस वायरस के तेजी से बढ़ते मरीजों को रोकने के लिए कानपुर हैलट प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है।
विज्ञापन
हैलट में संक्रमण विभाग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रोगियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर हैलट में ब्लैक फंगस का अलग से वार्ड बना दिया गया है। नेत्र रोग विभाग के वार्ड नंबर नौ को इस वार्ड में तब्दील किया गया है। इलाज करने के लिए नेत्र, न्यूरो, ईएनटी, प्लास्टिक सर्जरी आदि विशेषज्ञताओं के विशेषज्ञों की टीम गठित कर दी गई है।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि ब्लैक फंगस की जांच के लिए अलग से माइक्रोस्कोपिक लैब बना दी गई है। इसमें ब्लैक फंगस की जांच की जाएगी। रविवार से इसमें जांचें होने लगेंगी। इसके अलावा ब्योप्सी की जांच पैथोलॉजी में की जाएगी।
सौ इंजेक्शन मंगवाए
ब्लैक फंगस की दवा एमफोटेरेसिन-बी के 100 इंजेक्शन के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कंपनी को आर्डर दिया है। हैलट में दवा न होने की वजह से रोगियों के इलाज में दिक्कत आ रही है। प्राचार्य ने दवा उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
क्या है ब्लैक फंगस
ये वायरस लोगों की आंखों पर भी वार कर रहा है। जो लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं उनको आंखों से जुड़ी कई परेशानियां देखने को मिल रही है। यहां तक कि कई लोग तो ऐसे हैं, जिनको अपनी आंखें तक गंवानी पड़ रही है। इस इंफेक्शन को म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के नाम से जाना जा रहा है।