{"_id":"619bb218e9592d1cda557127","slug":"kanpur-bjp-s-regional-booth-conference-nadda-and-chief-minister-yogi-will-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भाजपा का क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन आज, आएंगे नड्डा और मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भाजपा का क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन आज, आएंगे नड्डा और मुख्यमंत्री योगी
Tue, 23 Nov 2021 01:22 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:22 AM IST
सार
जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कानपुर आएंगे। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता लखनऊ से सुबह 10:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट से चलकर 10:40 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के 23 नवंबर को होने वाले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन और पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर आएंगे। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता लखनऊ से सुबह 10:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट से चलकर 10:40 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर बाद तीन बजे तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
ऐसा होगा कार्यक्रम
10:20 बजे लखनऊ से चलेंगे
10:40 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे
11:15 बजे बाबा नामदेव गुरुद्वारा किदवईनगर सब्जी मंडी आएंगे
11:45 बजे नौबस्ता स्थित पुरानी मौरंग मंडी में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे
12:15 से एक बजे तक मंदाकिनी होटल में रहेंगे।
1:10 बजे निराला नगर रेलवे मैदान में बूथ सम्मेलन में पहुंचेेंगे
3:00 बजे चकेरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे
ये लोग भी आएंगे
भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल।