फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bike and cash looted after injuring vegetable trader

Kanpur: सब्जी व्यापारी को मरणासन्न कर बाइक और नकदी लूटी, डंडों से लैस बदमाशों ने की वारदात

Wed, 30 Nov 2022 07:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Nov 2022 07:08 PM IST
सार

कानपुर में सब्जी व्यापारी से 25 हजार रुपये नकदी और बाइक लूट का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया घटना कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

विज्ञापन
Kanpur: Bike and cash looted after injuring vegetable trader
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र में इमलीपुर गांव के पास बुधवार तड़के लाठी तीन बजे डंडों से लैस बदमाशों ने बाइक सवार सब्जी व्यापारी कुमहुपुर निवासी हरिकिशन साहू उर्फ चिन्नी (45) को मरणासन्न कर 25 हजार रुपये नकदी और बाइक लूट ली। पुलिस ने घायल को हैलट में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


छानबीन के दौरान व्यापारी की बाइक घटनास्थल से 500 मीटर दूर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट रोड पर पड़ी मिली। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना के वक्त हरिकिशन नौबस्ता स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने जा रहे थे। पुल के नीचे पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने डंडा मारकर उन्हें बाइक से पहले गिराया फिर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तमंचा दिखा सड़क किनारे ले गए फिर 25 हजार रुपये और बाइक लूट ली। सड़क किनारे लहूलुहान पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस हरिकिशन को सीएचसी ले गई जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया घटना कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed