{"_id":"6842a0e4300f315e0609921c","slug":"kanpur-bakrid-traffic-will-be-changed-around-badi-idgah-tomorrow-arrangement-will-effective-till-end-of-namaz-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बकरीद कल: बड़ी ईदगाह के आसपास कल बदला रहेगा यातायात, सुबह पांच बजे से नमाज समाप्ति तक प्रभावी रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद कल: बड़ी ईदगाह के आसपास कल बदला रहेगा यातायात, सुबह पांच बजे से नमाज समाप्ति तक प्रभावी रहेगी व्यवस्था
Fri, 06 Jun 2025 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:33 PM IST
सार
Kanpur News: बकरीद पर्व पर बड़ी ईदगाह के आसपास कल यातायात बदला रहेगा। यह व्यवस्था शनिवार सुबह पांच बजे से नमाज समाप्ति तक प्रभावी रूप से लागू रहेगी।
विज्ञापन
कानपुर ट्रैफिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में चांद देखने के बाद शनिवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) मनाया जाएगा। इस अवसर पर बजरिया स्थित बड़ी ईदगाह के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था सुबह पांच बजे से नमाज समाप्ति तक लागू रहेगी। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने नमाजियों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन
ऐसा रहेगा यातायात
- परेड चौराहा, लाल इमली चौराहे की तरफ से आने वाला यातायात कर्नलगंज चौराहा (चुन्नीगंज चौराहा) से दाहिने मुड़कर शनिदेव मंदिर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- गोल चौराहा, हैलट की ओर से आने वाले वाहन बेनाझाबर तिराहे से चांदनी नर्सिंग होम होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- जरीब चौकी की ओर से आने वाले वाहन रामबाग चौराहे से ब्रह्मनगर चौराहे से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- 80 फीट रोड की ओर से आने वाले वाहन ब्रह्मनगर चौराहे से आगे रामबाग तिराहे से पी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- छह बगलिया चौराहे की ओर से आने वाले वाहन मकरावर्टगंज ढाल से आगे शनिदेव मन्दिर तिराहे होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- हलीम कॉलेज चौराहे की ओर से आने वाले वाहन बजरिया चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। वह सीसामऊ चौराहे से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- लकड़मंडी रोड से आने वाले वाहन कायस्थाना चौराहा से आगे बजरिया बकरमंडी ढाल की ओर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग स्थल
- लाल इमली चौराहे की तरफ से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को चुन्नीगंज चौराहे से आगे शनिदेव मंदिर तिराहे वाली रोड़ पर सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।
- गोल चौराहा, हैलट की ओर से आने वाले नमाजी अपने अपने वाहनों को वीरेन्द्र स्वरूप ग्राउंड में पार्क कर सकेंगे।
- जरीब चौकी (पी-रोड़) की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को रामबाग तिराहा से पहले पी रोड़ पर सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।
- 80 फीट रोड़ की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को ब्रह्मनगर चौराहे से पहले 80 फीट रोड पर सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।
- छह बगलिया चौराहा की ओर आने वाले नमाजी अपने वाहनों को कायस्थाना तिराहा से पहले लकड़मंडी रोड पर सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।