{"_id":"6a035b39f67d2949a70bf9e6","slug":"kanpur-b-tech-student-attacked-outside-hostel-case-registered-against-four-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बीटेक छात्र पर हॉस्टल के बाहर हमला, चार पर रिपोर्ट, पुराने विवाद में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बीटेक छात्र पर हॉस्टल के बाहर हमला, चार पर रिपोर्ट, पुराने विवाद में हुई घटना
Tue, 12 May 2026 10:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 12 May 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज थानाक्षेत्र में स्थित एचबीटीयू परिसर में बीटेक अंतिम वर्ष के इंजीनियरिंग के छात्र ने हॉस्टल के बाहर अन्य बीटेक छात्रों पर पुराने विवाद में हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तीन बीटेक छात्र समेत चार पर एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले दूसरा पक्ष भी आठ मई को रिपोर्ट दर्ज करा चुका है।
बिजनौर के अहीरपुर के ग्राम खजूरी निवासी देव चितौसिया ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह एचबीटीयू में सिविल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर का छात्र है। आरोप है कि सात मई की शाम मित्र हर्ष कपिल से मिलने अब्दुल कलाम छात्रावास जा रहा था। हॉस्टल के पास बीटेक फाइनल ईयर के छात्र सन्नी शर्मा ने बीटेक छात्र आदर्श वर्मा, सूरज और एक अन्य युवक के साथ रोक लिया। चारों ने अभद्र टिप्पणी और गालीगलौज करते हुए लात-घूंसों से पीटा। मंगलवार को थाने पहुंचकर चारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले आठ मई को सनी शर्मा ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए एचबीटीयू के छात्र देव चितौसिया समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।