फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: B.Pharma student committed suicide by hanging himself

Kanpur: बीफार्मा छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, सभी विषयों में बैक आने से डिप्रेशन में चल रहा था छात्र

Wed, 12 Feb 2025 11:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2025 11:32 PM IST
सार

Kanpur News: बीफार्मा के छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Kanpur: B.Pharma student committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिठूर थानाक्षेत्र स्थित एक विश्वविद्यालय के बीफार्मा के छात्र नवीन गुप्ता (19) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसका शव बुधवार देर शाम हाॅस्टल के कमरे में पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। सहपाठियों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन


मूलरूप से सीतापुर के रामनगर हरगांव निवासी सरोज गुप्ता का बेटा नवीन बिठूर स्थित एक विश्वविद्यालय में बीफार्मा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। सहपाठियों ने बताया कि कुछ दिन पहले बीफार्मा प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें उसकी सभी विषयों में बैक लग गई थी। इसके चलते वह डिप्रेशन में चल रहा था। नवीन हार्ट का भी पेसेंट था, जिसका इलाज चल रहा था। बुधवार को हाॅस्टल की गैलरी से निकल रहे एक छात्र ने नवीन का शव फंदे पर लटकता देख इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी। थानाप्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया है। साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed