{"_id":"6464cf8ffb3c8e84950803c3","slug":"kanpur-auto-overturned-in-a-ditch-one-dead-three-injured-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: खंती में पलटा ऑटो, एक की मौत, तीन घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: खंती में पलटा ऑटो, एक की मौत, तीन घायल, मची चीख-पुकार
Wed, 17 May 2023 06:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 May 2023 06:29 PM IST
सार
कानपुर में सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिधनू के कठारा-कठेरुआ संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में सिंहपुर निवासी रामशंकर यादव उर्फ विवेक (32) की मौत हो गई। लोगों ने ऑटो चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
रामशंकर यादव बुधवार को कठारा चौराहे से पड़री लालपुर निवासी बैजू तिवारी के ऑटो में बैठकर नौबस्ता गल्लामंडी जा रहे थे। ऑटो में रामखिलावन, रामनरेश और दिनेश भी थे। रामखिलावन ने बताया कि कठारा-कठेरुआ संपर्क मार्ग के बीच में अंत्येष्टि स्थल के पास ऑटो पलट गया। हादसे में रामशंकर की मौके पर मौत हो गई, अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया गया है। बिधनू थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन