फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Auto overturned in a ditch, one dead, three injured

Kanpur: खंती में पलटा ऑटो, एक की मौत, तीन घायल, मची चीख-पुकार

Wed, 17 May 2023 06:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 May 2023 06:29 PM IST
सार

कानपुर में सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Kanpur: Auto overturned in a ditch, one dead, three injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानपुर में बिधनू के कठारा-कठेरुआ संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में सिंहपुर निवासी रामशंकर यादव उर्फ विवेक (32) की मौत हो गई। लोगों ने ऑटो चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


रामशंकर यादव बुधवार को कठारा चौराहे से पड़री लालपुर निवासी बैजू तिवारी के ऑटो में बैठकर नौबस्ता गल्लामंडी जा रहे थे। ऑटो में रामखिलावन, रामनरेश और दिनेश भी थे। रामखिलावन ने बताया कि कठारा-कठेरुआ संपर्क मार्ग के बीच में अंत्येष्टि स्थल के पास ऑटो पलट गया। हादसे में रामशंकर की मौके पर मौत हो गई, अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया गया है। बिधनू थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed