फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Attack on Municipal Corporation Squad

कानपुर: नगर निगम दस्ते पर हमला, पथराव कर छुड़ाए सुअर, टीम से धक्कामुक्की भी की गई

Thu, 02 Sep 2021 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Sep 2021 11:39 PM IST
सार

अधिकारियों ने सुरेंद्र सोनकर, 15-20 महिलाओं व अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, बलवा में नजीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur: Attack on Municipal Corporation Squad
नगर निगम दस्ते पर महिलाओं ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नेहरू नगर में गुरुवार को सुअर पकड़ो अभियान के दौरान महिलाओं समेत तमाम लोगों ने कैटल कैचिंग और प्रवर्तन दस्ते से धक्कामुक्की कर सुअर छुड़वा लिए। लोगों ने दस्तों पर पथराव भी किया। बवाल के बीच दस्ता महज 28 सुअर ही पकड़ पाया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने सुरेंद्र सोनकर, 15-20 महिलाओं व अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, बलवा में नजीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नेहरू नगर निवासियों की शिकायत और नगर आयुक्त के निर्देश पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन, प्रवर्तन दस्ते के प्रभारी कर्नल आलोक नारायण दस्तों के साथ सुरेंद्र सोनकर के मकान में चल रहे सुअर बाड़े पहुंचे।
विज्ञापन


इस बाड़े में 100 से अधिक सुअर बंद थे। कार्रवाई के दौरान सुरेंद्र सोनकर 15-20 महिलाओं समेत तमाम लोगों के साथ पहुंचा और कार्रवाई का विरोध करवाने लगा। महिलाओं ने हंगामा करते हुए सुअर छुड़वा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुअर पालक के साथियों ने नगर निगम कर्मचारियों पर पथराव भी किया। महिला पुलिस न होने के कारण उग्र महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई। मौका पाकर इन महिलाओं ने बाड़े के दरवाजे खोल दिए, जिससे सुअर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed