{"_id":"61e645e5e272e114051b78d8","slug":"kanpur-arrested-for-pressurizing-wife-son-to-convert-religion-wife-said-tried-to-kill-me-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पत्नी-बेटे पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाला गिरफ्तार, हत्या का किया था प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पत्नी-बेटे पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाला गिरफ्तार, हत्या का किया था प्रयास
Tue, 18 Jan 2022 11:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:34 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बार फिर धर्मांतरण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति पत्नी और बच्चों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर में एक महिला ने अपने पति पर ही धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने का भी प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
रावतपुर निवासी गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 2015 में उन्होंने बेटी स्मिता श्रीवास्तव की शादी आवास विकास एक कल्याणपुर के रहने वाले धर्मेंद्र से की थी। स्मिता का पांच साल का बेटा भी है। गिरीश के मुताबिक पिछले कुछ साल से धर्मेंद्र के रहन सहन में अचानक बदलाव आया। वह इस्लाम की बातें करने लगा।
स्मिता पर बेटे समेत धर्मांतरण कराने का दबाव बनाने लगा। स्मिता ने विरोध किया तो 15 जनवरी को उसे पीटा। तकिया से मुंह दबाकर हत्या करनी चाही। उसके बाद फरार हो गया। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में मारपीट व उप्र विधि विरुद्घ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत धर्मेंद्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो पढ़ने लगा तकरीर
पुलिस जब आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने गालीगलौज शुरू कर दी। तकरीर पढ़ने लगा। कहने लगा कि उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। उसके पास बहुत असलहा हैं। पुलिस वालों ने पकड़ा तो हाथापाई करने लगा। लात भी मारी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। धर्मेंद्र की पत्नी ने बताया कि वह तीन बार अजमेर शरीफ गया था, तब से इस तरह की हरकत करने लगा था।