फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Angry husband beat up wife in front of police at counseling center

Kanpur: परामर्श केंद्र में पुलिस के सामने नाराज पति ने पत्नी को पीटा, फिर हुआ ये सब

Thu, 06 Oct 2022 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Oct 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Angry husband beat up wife in front of police at counseling center
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय में गुरुवार को परामर्श केंद्र पहुंचे दंपती में विवाद हो गया। इससे नाराज पति ने पुलिस के सामने ही पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


लाल बंगला निवासी शालिनी दुबे और सुशील दुबे की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। दोनों का एक 9 महीने का बेटा भी है। खुद को अधिवक्ता बताने वाले सुशील का पिछले कुछ दिनों से पत्नी से विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों को समझौते के लिए परामर्श केंद्र बुलाया गया था।
विज्ञापन


वहां भी किसी बात को लेकर दंपति में विवाद शुरू हो गया। इससे नाराज पत्नी वहां से जाने लगी। सुशील ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो दोनों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। इससे नाराज सुशील ने पासपोर्ट कार्यालय के सामने ही पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक बहस होने के बाद दोनों पुलिस कमिश्नर के सामने पेश हुए। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने महिला के पति सुशील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि परिवार ना टूटे इसलिए पति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अगर उसका रवैया इसी तरह चलता रहा तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed