फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Anandeshwar Corridor, Rain Basera and Sulabh Complex will be removed from the way

Kanpur Anandeshwar Corridor: रास्ते से हटेगा रैन बसेरा और सुलभ कॉम्प्लेक्स, अड़चनों को दूर करेगी कमेटी

Thu, 12 Jan 2023 05:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Jan 2023 05:09 PM IST
सार

परमट धाम आनंदेश्वर मंदिर कॉरिडोर के निर्माण में हो रही देरी पर सांसद सत्यदेव पचौरी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि कॉरिडोर की प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए एक प्रशासनिक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी कॉरिडोर निर्माण के अड़चनों को दूर करेगी।

विज्ञापन
Kanpur Anandeshwar Corridor, Rain Basera and Sulabh Complex will be removed from the way
आनंदेश्वर धाम कॉरिडोर निर्माण के लिए शिलान्यास (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जानने और कामों में तेजी लाने के लिए बुधवार को सांसद सत्यदेव पचौरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने आनंदेश्वर कॉरिडोर के निर्माण में आ रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि कॉरिडोर निर्माण के रास्ते में आ रहे सुलभ कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा को हटाया जाएगा।

विज्ञापन

बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। सांसद कैंप कार्यालय नवीननगर में हुई बैठक में नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि लाइनों के अंडरग्राउंड के लिए धन आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह रैन बसेरा को सर्दी के हटाया जाएगा। साथ ही, पास में नया सुलभ कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत करीब छह करोड़ के बजट से कॉरिडोर के पहले चरण का काम चल रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि द्वितीय चरण में ग्रीनपार्क से दरबार रोड चौड़ीकरण व इंटरलॉकिंग का काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गंगा किनारे रह रहे लोगों के घरों से निकलने वाले सीवरेज को मेन सीवर लाइन से जोड़ दिया जाएगा। सांसद ने कहा है कि कॉरिडोर के काम के तीनों चरणों को वीडियो ब्रीफिंग तैयार कर ली जाए। एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भी भेजी जाएगी। 

कॉरिडोर निर्माण के अड़चनों को दूर करेगी कमेटी
बाबा आनंदेश्वर कॉरिडोर के साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर के निर्देशन में जिलाधिकारी की ओर से एक प्रशासनिक कमेटी भी बनाई गई है। यह कमेटी कॉरिडोर क्षेत्र के मूल राजस्व अभिलेखों का परीक्षण करेगी।

साथ ही, पूर्व से लेकर अब तक इन अभिलेखों में क्या परिवर्तन हुए है, उसकी रिपोर्ट तैयार करेगी। कमेटी में केडीए सचिव, एसडीएम सदर, अपर नगर आयुक्त, तहसीलदार सदर, प्रभारी अधिकारी नजूल, एसीएम तृतीय, जोनल अधिकारी रखे गए हैं।

नौ मलिन बस्तियों को होगा विकास
शहर की नौ मालिन बस्तियों को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित किया जाएगा। पहले चरण में चयनित चार बस्तियों के लिए सवा चार करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा चुका है।

इन बस्तियों में रानी घाट, बुढ़िया घाट, सरसैया घाट और अस्पताल घाट शामिल हैं। सांसद पचौरी ने बताया कि  बस्तियों में सड़क, बिजली और पेयजल की व्यवस्था के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए जाने की योजना है। इससे इन क्षेत्रों के रहवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

बता दें कि कानपुर में परमट धाम आनंदेश्वर मंदिर कॉरिडोर का निर्माण काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर कराया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी और नमामि गंगे परियोजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। पहले चरण के निर्माण के लिए 25 अगस्त को भूमि पूजन किया गया था।

इसमें सड़क का चौड़ीकरण, वीआईपी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से सुलभ शौचालय तक नाले पर स्लैब ढालकर सड़क 40 फीट चौड़ी करना, पार्किंग स्थल विकसित करने, आनंदेश्वर मंदिर के परमट पुलिस चौकी के सामने स्थित गेट के पास से गंगा किनारे मंदिर परिसर तक आवागमन के लिए मार्ग का निर्माण आदि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed