फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ammonia leak in fertilizer plant

कानपुर: फर्टिलाइजर प्लांट में अमोनिया का रिसाव, दम घुटने पर मचा हड़कंप

Tue, 06 Apr 2021 02:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Ammonia leak in fertilizer plant
अमोनिया का रिसाव - फोटो : amar ujala
कानपुर के पनकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फर्टिलाइजर कंपनी केएफसीएल में प्लांट की मरम्मत के दौरान सोमवार देर शाम अमोनिया का रिसाव हो गया। लेकिन, प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद गैस का असर आसपास के आवासीय क्षेत्र तक पहुंचा तो लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
विज्ञापन


इससे हड़कंप मच गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने परिसर में पानी की बौछार की। कंपनी परिसर में तीन प्लांट हैं। कुछ दिनों से दो प्लांट में मरम्मत का काम चल रहा था। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्लांट की मरम्मत के दौरान ही शाम करीब सात बजे अमोनिया का रिसाव होने लगा। कुछ देर बाद हवा की गति तेज होने से अमोनिया आसपास के इलाके में फैलने लगी।
विज्ञापन


इससे लोगों को परेशानी हुई। इधर, फर्टिलाइजर परिसर के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसीपी कल्याणपुर, पनकी पुलिस और दमकल की गाड़ी व कर्मचारी पहुंचे। पानी का छिड़काव किया गया। एसीपी ने बताया कि अमोनिया का रिसाव कुछ ही देर में बंद हो गया था। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जांच के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस अफसर वहां से लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed