फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur :ambulance came two hours after calling, labor died tragically

यूपी: सड़क किनारे पड़ा रहा बीमार, फोन करने के दो घंटे बाद आई एंबुलेंस, तड़फकर हुई मौत

Sun, 26 Jul 2020 04:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Jul 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
kanpur :ambulance came two hours after calling, labor died tragically
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर जिले के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर गांव में एक बीमार ने तड़पकर दम तोड़ दिया। उसकी हालत देखकर लोग फोन करते रहे लेकिन, एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची और उसकी मौत हो गई। उसका शव कई घंटे तक दुकान के बाहर पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के गांव खरौंज थाना कुरारा निवासी शिवरतन संखवार के दो लड़के थे। खरौंज के ग्राम प्रधान मो.वशीर ने बताया कि शिवरतन की मौत करीब दस वर्ष पहले हो गई थी। उसके दोनों बेटे अपनी खेती और मकान बेचकर पुखरायां, कानपुर देहात चले गए थे। ग्राम प्रधान ने बताया कि बड़े बेटे मोहर सिंह की शादी हो गई थी, लेकिन, पत्नी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

 

वह अपने छोटे भाई के साथ रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार देरशाम मौहर पुखरायां से घाटमपुर के श्रीनगर गांव अपनी भांजी के घर जा रहा था। तबियत खराब होने पर घाटमपुर में वाहन से उतरकर सड़क के किनारे दुकान के बाहर पड़ी बेच पर लेट गया। शनिवार सुबह तक उसकी हालत काफी बिगड़ गई। दुकानदार ने बीमार को पड़े देखा तो उसने एंबुलेंस को कॉल किया।

दुकानदार ने बताया कि कईबार कॉल करने के बावजूद समय पर एंबुलेंस नहीं आई। करीब दो घंटे बाद एंबुलेंस आई और बीमार को ले जाने की कवायद शुरू की गई। लेकिन, तबतक उसकी मौत हो गई। यह देख चालक एंबुलेंस लेकर वापस लौट गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जाजपुर चौकी इंचार्ज जेपी सिंह ने पहुंचकर मृतक की तलाशी ली। उसके पास बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान मोहर सिंह (44) निवासी खरौंज थाना कुरारा (हमीरपुर) के रूप में हुई। पुलिस ने कुरारा थाने में संपर्क किया तो मृतक के बारे में जानकारी हासिल हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed