{"_id":"62ea4ffea8c1185db63d9a92","slug":"kanpur-allahabad-bank-wall-collapses-two-died-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इलाहाबाद बैंक की दीवार ढही, मलबे में दबकर दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इलाहाबाद बैंक की दीवार ढही, मलबे में दबकर दो की मौत, तीन घायल
Wed, 03 Aug 2022 04:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Aug 2022 04:09 PM IST
सार
कानपुर में बारिश के दौरान दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक की दीवार ढही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बड़ा चौराहे के पास स्थित इलाहाबाद बैंक की दीवार बुधवार दोपहर बारिश के दौरान गिर गई। मलबे में दबकर वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
तेज बारिश के दौरान दोपहर करीब ढाई बजे बैंक परिसर की चहारदीवारी का एक हिस्सा अचानक ढह गया। वहां पर खड़े पांच लोग उसकी चपेट में आकर मलबे में दब गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मलबा हटवाकर सभी को उर्सला अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने बिरहाना रोड निवासी विनोद कुमार त्रिवेदी (50) व एक 65 वर्षीय वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में राधा, रिया और एक बुजुर्ग हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।