कानपुर एयरपोर्ट से घटा भरोसा: लगातार तीन दिन उड़ानें निरस्त, 30 प्रतिशत यात्री अमौसी से उड़े, ये है वजह
Kanpur News: कोहरे में उड़ानों की अनिश्चितता के बीच कानपुरवासी अमौसी एयरपोर्ट पर भरोसा जता रहे हैं। 16 से 30 जनवरी के बीच पहले से बुक हो चुकी रोजाना 25 से 30 सीटें कैंसिल हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कोहरे के कारण कानपुर एयरपोर्ट से लगातार तीन दिन उड़ानों के निरस्त होने से लोगों का विश्वास घटा है। जनवरी में पहले से सीट बुक करा चुके 30 प्रतिशत यात्रियों ने कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई की टिकट निरस्त करा ली है। उड़ानों की अनियमितता और बंगलूरू की फ्लाइट के तीन महीने के लिए निरस्त करने और नया टर्मिनल बनने के बाद नई उड़ानों के शुरू न होने से यात्रियों का भरोसा कानपुर एयरपोर्ट से कम हुआ है।
अब शहर के यात्री अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइट बुक कर रहे हैं। 16 से 30 जनवरी के बीच पहले से बुक हो चुकी रोजाना 25 से 30 सीटें कैंसिल हो रही हैं। यात्रियों का कहना है कि कैंसिल कराने वाले वह यात्री हैं, जिन्हें यात्रा करना जरूरी है और कानपुर हवाई अड्डे से फ्लाइट के परिचालन को लेकर पसोपेश की स्थिति है।
मालरोड में अवध टूर एंड ट्रैवेल एजेंसी के संचालक शारिक अल्वी ने बताया कि कानपुर एयरपोर्ट से अभी दिल्ली, मुंबई की फ्लाइटें हैं, जिन यात्रियों की इन दोनों शहरों से विदेश या भारत के दूसरे शहरों के लिए फ्लाइट पकड़नी है, उन लोगों ने बुक हो चुकी सीटों को कैंसिल कराया है। जो यात्री एक दो दिन बाद भी आ जा सकते हैं, वह एयरलाइंस की अगली तारीखों में सीट बुकिंग के समायोजन से संतुष्ट हो जाते हैं।
लखनऊ से देर रात भी उड़ानों का संचालन
लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक आईएलएस की वजह से रात और कम दृश्यता में भी उड़ानें संचालित हो रही हैं। अमौसी से मुंबई की उड़ानें रात में दो और तीन बजे उड़ी हैं। इससे यात्रियों में सफर को लेकर तसल्ली है। स्वरूपनगर के मोहम्मद हारून ने बताया कि उनकी 20 जनवरी को दिल्ली की फ्लाइट थी और वहां से उन्हें दुबई जाना है।
यात्री अमौसी से ही करा रहे हैं टिकट
दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल कर दी है। इस डर से कहीं अचानक न आई, तो दुबई की फ्लाइट भी छूट जाएगी। अशोकनगर के मनीष अरोड़ा को कारोबार के सिलसिले में यूरोप जाना है। उनकी मुंबई एयरपोर्ट से 22 जनवरी को फ्लाइट है, उन्होंने अमौसी से मुंबई का टिकट बुक करा लिया है।