फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur After complaint to DM staff became active now SDRF will search for the innocent

Kanpur: डीएम से शिकायत के बाद अमला हुआ सक्रिय, अब मासूम को तलाशेगी एसडीआरएफ, पढ़ें मामला

Fri, 18 Apr 2025 04:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Apr 2025 04:40 PM IST
सार

Kanpur News: किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चंचल कुशवाह ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे तक कोई नहीं पहुंचा था। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम देव सिंह को जानकारी देने पर उन्होंने जिलाधिकारी को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Kanpur After complaint to DM staff became active now SDRF will search for the innocent
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गोविंदनगर थानाक्षेत्र में नहर में गिरे मासूम का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और गोताखोरों ने गुरुवार को कई घंटे तक नहर में उसकी तलाश की। अब एसडीआरएफ टीम मुहैया कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन

दादानगर में खारजा नहर किनारे बस्ती में मुरारीलाल गैस प्लांट के पास फैक्टरी कर्मी नीलकमल परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात को नीलकमल के पिता सुरेश कठेरिया घर से टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान पीछे से निकला पौत्र साहिल (2) नहर में गिर गया।

विज्ञापन

Kanpur After complaint to DM staff became active now SDRF will search for the innocent
खारजा नहर - फोटो : amar ujala

जिलाधिकारी को घटना की दी जानकारी
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चंचल कुशवाह ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे तक कोई नहीं पहुंचा था। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम देव सिंह को जानकारी देने पर उन्होंने जिलाधिकारी को घटना की जानकारी दी। इस पर आधा घंटे में घटनास्थल पर फोर्स के साथ गोताखोर की टीम पहुंच गई। शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। गोविंदनगर इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि शुक्रवार से एसडीआरएफ टीम को तलाश में लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed