{"_id":"641e8d795648946fc90b4547","slug":"kanpur-advocate-intensify-agitation-all-work-stopped-from-today-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अधिवक्ताओं ने तेज किया आंदोलन, आज से सारा काम ठप, लोस व विस में मुद्दा उठवाने की बात भी कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अधिवक्ताओं ने तेज किया आंदोलन, आज से सारा काम ठप, लोस व विस में मुद्दा उठवाने की बात भी कही
Sat, 25 Mar 2023 11:28 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:28 AM IST
सार
बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को भी सुबह अधिवक्ताओं ने जिला जज की अदालत का बहिष्कार करते हुए अदालत के बाहर धरना जारी रखा।
विज्ञापन
न्यायालय भवन के मुख्य द्वार पर वकीलों ने जड़ा ताला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिवक्ताओं के प्रति जिला जज के अपमानजनक व्यवहार को लेकर वकीलों का आंदोलन उग्र हो गया है। बार एसोसिएशन के पास इकट्ठा हुए वकीलों ने नारेबाजी करते हुए घूम-घूम कर अदालतों का कामकाज ठप करा दिया है। न्यायालय भवन के मुख्य द्वार पर तालाबंदी भी कर दी है।
विज्ञापन
आंदोलन को जनांदोलन का रूप देने के लिए जिले के सांसद व विधायकों से जिला जज के स्थानांतरण और सम्पूर्ण न्यायिक भ्रष्टाचार का खत्म कराने के लिए लोकसभा व विधानसभा में सवाल उठाने की मांग की जाएगी। वहीं जिला जज के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ता प्रशांत वाजपेई के नेतृत्व में कुछ वकीलों ने गुरुवार को हाईकोर्ट के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन भी किया था। प्रशांत का कहना है कि उन्होंने रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग व प्रशासनिक न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव से मिलकर उन्हें समस्याओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
बार कौंसिल की कमेटी भी करेगी जांच
यूपी बार कौंसिल सदस्य अंकज मिश्रा ने 23 मार्च को कौंसिल के अध्यक्ष को एक पत्र भेजा था। इसमें कानपुर में जिला जज के खिलाफ अधिवक्ताओं के आंदोलन और दस दिन से चल रहे धरने के बारे में जानकारी देते हुए कमेटी गठित करने की मांग की गई थी। इस पर अध्यक्ष पांचूराम मौर्य ने श्रीश कुमार मेहरोत्रा व शिवकिशोर गौड़ की दो सदस्यीय विशेष जांच समिति का गठन कर दिया है। समिति के सदस्य कानपुर आकर जांच करेंगे और एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगे। इसके आधार पर यूपी बार कौंसिल आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन