{"_id":"60df24728ebc3ebb4d70b09c","slug":"kanpur-admission-in-the-university-will-be-done-on-the-basis-of-national-level-entrance-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर होंगे विवि में दाखिले, नए सत्र से होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर होंगे विवि में दाखिले, नए सत्र से होगा लागू
Fri, 02 Jul 2021 11:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:55 PM IST
सार
कानपुर यूनिवर्सिटी में नए सत्र से राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर छात्र छात्राओं के दाखिले होंगे।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर )
- फोटो : गूगल
विस्तार
कानपुर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में नए सत्र से एमबीए और बीटेक में प्रवेश प्रक्रिया बदल दी गई है। कानपुर के सभी तकनीकी संस्थानों में राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर ही प्रवेश लिया जाएगा। विवि में नए सत्र से कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।
हर साल विवि में एमबीए की कक्षाओं में 50 फीसदी प्रवेश यूपीएसईई की प्रवेश परीक्षा और 50 फीसदी प्रवेश विवि की प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाते थे। वहीं, बीटेक के प्रवेश यूपीएसईई की प्रवेश परीक्षा के आधार लिए जाते थे।
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि अब एमबीए में कैट और मैट के स्कोर के आधार पर दाखिला मिलेगा। वहीं, बीटेक में दाखिला जेईई मेंस के अंकों के आधार पर दिया जाएगा। यही नहीं डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड और यूपी वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान में बीटेक में दाखिला भी जेईई मेंस के स्कोर पर लिया जाएगा।