{"_id":"63fa6496feb6d96426071f54","slug":"kanpur-action-against-daroga-2023-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हार्डवेयर कारोबारी से लूट का आरोपी दरोगा बर्खास्त, 5.30 लाख रुपये लूटने का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हार्डवेयर कारोबारी से लूट का आरोपी दरोगा बर्खास्त, 5.30 लाख रुपये लूटने का है आरोप
Sun, 26 Feb 2023 08:36 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Feb 2023 08:36 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के सचेंडी में हार्डवेयर कारोबारी सत्यम शर्मा से 5.30 लाख रुपये की लूट के आरोपी दरोगा रोहित सिंह को पुलिस कमिश्नर ने शनिवार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। वहीं, आरोपी दूसरे दरोगा व हेड कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। कानपुर देहात, सिकंदरा निवासी सत्यम शर्मा बुधवार को चालक सोनू कटियार के साथ उन्नाव मगरवारा में प्लाट खरीदने गए थे।
प्लाट पसंद न आने पर दोनों रात को कार से लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर भौंती दीपू चौहान ढाबे के पास कार सवार दरोगा यतीश कुमार, प्रशिक्षु दरोगा रोहित सिंह, हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे ने उनकी कार रोक ली। आरोप है कि कारोबारी को डरा धमकाकर 5.30 लाख रुपये लूटकर भगा दिया था।
उक्त मामले में पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड के आदेश पर तीनों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कमिश्नर के अनुसार पुलिस नियमावली 2015 के अनुसार अंडर ट्रेनिंग दरोगा रोहित सिंह को बर्खास्त किया गया है। दरोगा यतीश कुमार और हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

पैरवी में जुटे अफसर
कारोबारी से लूट के मामले में प्रशिक्षु दरोगा के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार लूट के मास्टर माइंड दरोगा यतीश और हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे थे। उन्हें पुलिस ने जेल तो भेज दिया, लेकिन विभागीय कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार दरोगा और हेड कांस्टेबल की जिले में तैनात एक अफसर पैरवी में लगे हैं। हेड कांस्टेबल पूर्व में उनका चालक भी रहा है।