फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident, Unknown vehicle hit bike riders, two people died, both were returning after performing Tarpan

Kanpur Accident: बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत…तर्पण कर लौट रहे थे दोनों

Sat, 21 Sep 2024 04:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Sep 2024 04:41 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ हाईवे पर विश्वकर्मा द्वार पर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Accident, Unknown vehicle hit bike riders, two people died, both were returning after performing Tarpan
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में गंगापार से तर्पण कर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन

जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि यशोदा नगर के गंगापुर कॉलोनी निवासी संतोष दीक्षित (55) शनिवार तड़के इलाके के अशोक सोनी (48) के साथ बाइक से गंगापार स्थित चंदन घाट गए थे। यहां पर गंगास्नान और तर्पण कर दोनों बाइक से वापस जा रहे थे। तभी हाईवे पर विश्वकर्मा द्वार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया।
विज्ञापन

हादसे में  संतोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर अशोक को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा। यहां पर उपचार के दौरान अशोक की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक संतोष के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed