{"_id":"6a454866f2a7a2bd5708f181","slug":"kanpur-accident-revenue-official-s-father-killed-colleague-injured-after-being-hit-by-an-out-of-control-va-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: बेकाबू वैन की टक्कर से लेखपाल के पिता की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: बेकाबू वैन की टक्कर से लेखपाल के पिता की मौत, साथी घायल
Wed, 01 Jul 2026 11:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
नौबस्ता के एलिवेटेड पुल पर बुधवार शाम बेकाबू वैन की टक्कर से लेखपाल के 60 वर्षीय पिता की मौत हो गई। हादसे में उनका साथी घायल हो गया। दोनों महाराजपुर से एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। खाड़ेपुर के योगेंद्र विहार निवासी व घाटमपुर में कार्यरत लेखपाल शुभम वर्मा के पिता बैद्यनाथ मंगलवार सुबह रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने ड्योढ़ी घाट गए थे। बेटे मयंक ने बताया कि शाम को पिता दो रिश्तेदारों के साथ बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन
नौबस्ता के सिमरा गांव के पास एलिवेटेड पुल पर उनकी बाइक पंचर हो गई। इस पर एक लोग बाइक लेकर आगे-आगे चलने लगे जबकि बैद्यनाथ अपने दूसरे साथी मोनू के साथ पुल पर किनारे-किनारे पैदल चल रहे थे। तभी रामादेवी की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैन ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बैद्यनाथ की मौके पर ही मौत हो गई और मोनू के पैर की हड्डी टूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोनू को हैलट अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि वैन चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।