फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident, High speed truck hits auto, uncle-nephew died and two others seriously injured

Kanpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत और दो अन्य गंभीर घायल

Fri, 30 Aug 2024 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 Aug 2024 12:06 PM IST
सार

Kanpur News: जीटी रोड रावतपुर में ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Kanpur Accident, High speed truck hits auto, uncle-nephew died and two others seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जीटी रोड रावतपुर में बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी बैठा रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो में बैठा युवक और चालक भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हैलट में भर्ती कराया है। स्वरूपनगर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

लालबंगला हजेंदरनगर निवासी राजू चौधरी (38) सऊदी अरब के दोहा कतर में प्राइवेट नौकरी करता था। वह मंगलवार को बीघापुर निवासी फोटोग्राफर चाचा कमलेश कुमार (40) के साथ बरेली मनौवा स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने गया था। वहां से आने के बाद दोनों रात ढाई बजे रावतपुर बस अड्डे पर बस से उतरे। बाद में घर जाने के लिए जीटी रोड पर एक ऑटो से चालक से बातचीत की।
विज्ञापन

इसके बाद ऑटो में बाईं तरफ सवारी बैठी होने के चलते दोनों दाईं ओर से ऑटो में चढ़ने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में भतीजा राजू चौधरी और चाचा कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो में सवार बर्रा निवासी अवनीश शुक्ला और चालक की रीढ़ की हड्डी टूट गई। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस
वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला। पुलिस की सूचना पर कमलेश का शव परिजन बीघापुर ले गए, जबकि राजू के शव का सिद्धनाथ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। स्वरूपनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कैमरे खंगालकर आरोपी चालक की पहचान की जा रही है।

तीन महीने पहले छुट्टी पर आया था राजू
बड़े भाई अर्जुन ने बताया कि राजू तीन महीने पहले छुट्टी पर घर आया था। अगले माह उसे दोहा लौटना था। परिवार में पत्नी अंजना, मां फूलमती और बेटे प्रांजल है। वहीं, कमलेश फोटोग्राफी करके परिवार को पाल रहा था। उनकी पत्नी आशा और बच्चे पंक्षी और शुभ सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed