फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Car broke into pieces while overtaking woman was pulled out by cutting with a cutter

Kanpur Accident: ओवरटेक करने में उड़े कार के परखच्चे, कटर से काटकर महिला का निकाला, बाल-बाल बचे पति और बेटा

Fri, 06 Jun 2025 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Jun 2025 12:46 PM IST
सार

Kanpur News: हमीरपुर से कानपुर जाते समय एक कार ओवरटेक करने में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति व बेटा बाल-बाल बच गए, जबकि महिला को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Accident Car broke into pieces while overtaking woman was pulled out by cutting with a cutter
कानपुर सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह हमीरपुर से कानपुर जाने के दौरान शुक्ला पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हुई कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। तभी पीछे से आ रहा ट्रक भी कार में जा घुसा। हादसे में कार के आगे व पीछे से परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

कार में आगे बैठी महिला, जहां काफी देर तक सीटों के बीच में फंसी रही। वहीं साथ में जा रहे पति व कार चला रहा बेटा बाल-बाल बच गए। दोनों लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह फंसी महिला को बाहर निकाला।

विज्ञापन

Kanpur Accident Car broke into pieces while overtaking woman was pulled out by cutting with a cutter
कानपुर सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

कार चला रहा था बेटा
उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जानकारी के अनुसार, जनपद हमीरपुर के रहने वाले सुरेशचंद्र (55) अपनी पत्नी नीलम (50) व बेटे सूरज (30) के साथ कानपुर जा रहे थे। बेटा कार चला रहा था और जैसे ही वह हमीरपुर रोड पर स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप के पास पहुंचे।

विज्ञापन

Kanpur Accident Car broke into pieces while overtaking woman was pulled out by cutting with a cutter
कानपुर सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

पिता-पुत्र को शीशे तोड़कर बाहर निकाला
तभी आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक भी कार में जा घुसा। हादसा देख पहुंचे लोगों ने किसी तरह पिता-पुत्र को कार से शीशे तोड़कर बाहर निकाला।

विज्ञापन

Kanpur Accident Car broke into pieces while overtaking woman was pulled out by cutting with a cutter
कानपुर सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

महिला सीएचसी से हैलट अस्पताल रेफर
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने सीटों के बीच फंसी नीलम को कटर की मदद से किसी तरह काफी देर बाद बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी से हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed