{"_id":"67d06dc288b5d028270d7e47","slug":"kanpur-a-b-tech-student-who-left-home-in-anger-jumped-into-the-ganga-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: घर से नाराज होकर निकले बीटेक छात्र ने गंगा में लगाई छलांग, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: घर से नाराज होकर निकले बीटेक छात्र ने गंगा में लगाई छलांग, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
Tue, 11 Mar 2025 10:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:38 PM IST
सार
Kanpur News: घर से नाराज होकर निकले बीटेक छात्र ने गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को गंगा से बाहर निकाला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाराज होकर घर से निकले केस्को कर्मी के बेटे ने गंगा बैराज में छलांग लगा दी। कोहना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की तलाश के बाद उसका शव बरामद कर लिया। घटनास्थल के पास खड़ी स्कूटी से शव की पहचान कर परिजन को सूचना दी। परिवार के पोस्टमाॅर्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने पंचायतनामा भर शव उनके सुपुर्द किया।
कोहना के तिवारीघाट निवासी राकेश गौड़ केस्को एमडी के ड्राइवर है। वर्तमान में वह परिवार के साथ विष्णपुरी नवाबगंज में रहते है। परिवार में पत्नी उषा देवी, बेटा आयुष उर्फ गोलू (21) व बेटी दिव्यांशी है। कोहना थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि आयुष एक निजी कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष कंप्यूटर साइंस का छात्र था।
मंगलवार दोपहर आयुष का घर में परिजन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शाम करीब चार बजे आयुष स्कूटी लेकर गंगा बैराज पुल पार कर कल्लूपुरवा की तरफ नदी के पास पहुंचा। स्कूटी खड़ी कर गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों ने छात्र को नदी से बाहर निकाला और उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।