फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 81 trains including Tejas are late, IRCTC gives Rs. 2.5 lakh compensation

Kanpur: तेजस समेत 81 ट्रेनें लेट, आईआरसीटीसी ने दिया ढाई लाख मुआवजा

Sun, 19 Jan 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jan 2025 11:50 PM IST
सार

Kanpur News: कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। तेजस समेत 81 ट्रेनें लेट रहीं। 1432 ने टिकट लौटाए। वहीं 91 यात्री कनेक्टिंग रिजर्वेशन सुविधा का लाभ लेकर दूसरी ट्रेनों से गंतव्य को गए।

विज्ञापन
Kanpur: 81 trains including Tejas are late, IRCTC gives Rs. 2.5 lakh compensation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहरे और धुंध के बीच रविवार को तेजस समेत 81 ट्रेनें देरी से सेंट्रल पहुंचीं। जिसकी वजह से आईआरसीटीसी को लगभग ढ़ाई लाख रुपये मुआवजा देना पड़ा। ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान 1432 यात्रियों ने टिकट लौटाए जबकि 91 यात्री कनेक्टिंग रिजर्वेशन सुविधा का लाभ लेकर दूसरी ट्रेनों से गंतव्य को गए। इस दौरान टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्र पर भीड़ लगी रही। दिल्ली सूबेदारगंज स्पेशल 10 घंटे, कालिंदी और श्रमशक्ति एक्सप्रेस 8-8 घंटे, आगरा फोर्ट सूबेदारगंज स्पेशल 8:30 घंटे,गोरखपुर हैदराबाद स्पेशल 8 घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन


लेट होने वाली प्रमुख ट्रेनें एक नजर में

- 82502 नई दिल्ली-लखनऊ तेजस, सात घंटे
- 12314 सियालदह राजधानी, तीन घंटे
- 12302 हावड़ा राजधानी, ढाई घंटे
- 22425 अयोध्या कैंट-आनंद विहार वंदे भारत, दो घंटे
- 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत, तीन घंटे
- 22416 वाराणसी वंदे भारत, ढाई घंटे
- 12566 बिहार संपर्क क्रांति, छह घंटे
- 12404 प्रयागराज एक्सप्रेस, चार घंटे
- 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल, चार घंटे
- 12420 गोमती एक्सप्रेस, पांच घंटे
- 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 4:30 घंटे

यात्री नहीं मिले, खड़ी रहीं 57 बसें
रोडवेज की 57 बसें शनिवार रात से रविवार सुबह 11 बजे तक निरस्त रहीं। गाड़ियों के निरस्त न होने का कारण यात्री न मिलना रहा। 50 प्रतिशत यात्री न मिलने के कारण बसें खड़ी रहीं। रविवार दोपहर बाद यात्री मिले तो बसें विभिन्न रूटों पर रवाना हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed