फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 8.50 lakh rupees stolen from the home of an Ordnance Factory employee

Kanpur: ऑर्डनेंस फैक्टरी कर्मी के घर 8.50 लाख की चोरी, वोट डालने बिहार गया था परिवार

Mon, 10 Nov 2025 08:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Nov 2025 08:02 PM IST
सार

ऑर्डनेंस फैक्टरी कर्मी के घर 8.50 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। वारदात अरमापुर थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन
Kanpur: 8.50 lakh rupees stolen from the home of an Ordnance Factory employee
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरमापुर थाना क्षेत्र में ऑर्डनेंस फैक्टरी में जनरल फिटर और इंटक नेता के क्वार्टर में किचन की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने नकदी व गहने समेत 8.50 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित और उनके परिवार के लोग बिहार विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए बिहार गए थे। सोमवार को लौटने पर वारदात का पता चला।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। मूलरूप से बिहार के लखी सराय निवासी पीड़ित ऑर्डनेंस कर्मी अनुज कुमार ने बताया कि वह अरमापुर में विभाग की तरफ से दिए गए क्वार्टर में पत्नी अन्नू कुमारी, दो बच्चों ऋद्धि और अंश मेहता के साथ रहते हैं।

विज्ञापन

Kanpur: 8.50 lakh rupees stolen from the home of an Ordnance Factory employee
घर किचेन की टूटी खिड़की - फोटो : अमर उजाला
इंटक नेता अनुज कुमार कई बार यूनियन का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि उनका परिवार चार नवंबर को बिहार में वोट डालने गया था। सोमवार को लौटने पर चोरी का पता चला। किचन की खिड़की टूटी पड़ी थी।
विज्ञापन

Kanpur: 8.50 lakh rupees stolen from the home of an Ordnance Factory employee
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
चोरों ने घर से नकद आठ हजार रुपये, 30 ग्राम सोने और 250 ग्राम चांदी की गहने समेत 8.50 लाख का माल पार कर दिया। अरमापुर इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed