{"_id":"6a60a906486467f09a0c1e8d","slug":"kanpur-60-lakh-theft-at-jewellery-shop-solved-four-accused-arrested-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ज्वैलर्स की दुकान से 60 लाख की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, आभूषण व दो लाख नकद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ज्वैलर्स की दुकान से 60 लाख की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, आभूषण व दो लाख नकद बरामद
Thu, 23 Jul 2026 12:35 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:35 AM IST
सार
60 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। काकादेव पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करीब 11 दिन पहले विजयनगर के सर्राफ देवेंद्र नाथ वर्मा की दुकान से 60 लाख की चोरी का बुधवार को काकादेव पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में चोर दंपती अकबरपुर निवासी विकास उर्फ अद्दू व उसकी पत्नी चारु समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने खुलासे के लिए करीब 300 सीसीटीवी कैमरे चेक किए तब जाकर एक में चोर नजर आया। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दंपती के अलावा सोना खरीदने वाले दो सर्राफ भी पकड़े गए हैं।
चारों के पास से चोरी गए पूरे गहने और दो लाख नकद बरामद किए गए। बता दें कि 11 जुलाई को सर्राफ देवेंद्र नाथ वर्मा ने काकादेव पुलिस को बताया था कि एक व्यक्ति उनकी दुकान पर लगातार तीन चार दिन से पत्नी के साथ आ रहा था। वही उनकी दुकान से जेवर और नकदी से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। बैग में 60 लाख के गहने और नकदी थे। शुरुआत में तो पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही थी। फिर भी आसपास के करीब 300 कैमरे खंगाले गए। इनमें से एक कैमरे में चोर नजर आए।

Trending Videos
डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए दंपती की निशानदेही पर दिबियापुर औरैया निवासी सर्राफ शरमनलाल और कानपुर देहात सिकंदरा निवासी गौरव गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। दंपती ने इन दोनों सर्राफ को चोरी के गहने बेचे थे और इसके बाद घूमने के लिए दिल्ली, सोनीपत, गुड़गांव और मानेसर निकल गए थे। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि विकास अकबरपुर का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उस पर दो मर्तबा गैंगस्टर भी लग चुका है। वे दोनों पहचान छिपाने के लिए ईंट-भठ्ठे पर भी काम करते थे।
विज्ञापन
किराये का कमरा लेकर की रेकी
पुलिस ने बताया कि विकास को जिस इलाके में वारदात को अंजाम देना होता था। वहां पर वह किराये पर कमरा लेकर पत्नी के साथ रहने लगता था। देवेंद्र की दुकान से माल उड़ाने के लिए भी उसने विजयनगर में कमरा लेकर दुकान और देवेंद्र दोनों की रेकी की थी।

मां के साथ जेल में रहेगा मासूम
सूत्रों के मुताबिक विकास और चारु का एक डेढ़ साल का बेटा भी है। जिस वक्त डीसीपी मामले का खुलासा कर रहे थे तब चारु थाने में अपने बच्चे को लेकर गोद में बैठी थी। पुलिस का कहना है कि मासूम जेल के अंदर अपनी मां के साथ ही रहेगा। फिलहाल दोनों का कोई रिश्तेदार सामने नहीं आया है।