{"_id":"6a5e4914d6e24299b30652f7","slug":"kanpur-50-families-issued-notice-to-vacate-kda-colony-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 50 परिवारों को केडीए की कॉलोनी खाली करने का नोटिस, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 50 परिवारों को केडीए की कॉलोनी खाली करने का नोटिस, पढ़ें पूरा मामला
Mon, 20 Jul 2026 09:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
केडीए
- फोटो : अमर उजाला
जरौली फेज-2 में केडीए की खाली और जर्जर कॉलोनियों में रह रहे 50 परिवारों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। केडीए जोन-3 के अधिशासी अभियंता ने नोटिस में 25 जुलाई तक कॉलोनी खाली करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस मिलने के बाद प्रभावित परिवारों ने भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित और मंडल अध्यक्ष दीपक पासवान से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नवीन पंडित ने कहा कि जब कॉलोनियां लंबे समय से खाली और जर्जर पड़ी थीं तब इन परिवारों ने यहां रहकर साफ-सफाई और रंग-रोगन कराया। उन्होंने मांग की कि केडीए इन लोगों को मालिकाना हक दे। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पर कॉलोनी वासियों को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। वहीं केडीए की ओर से कब्जा हटाने की कार्रवाई को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन