फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 42 trains stuck for 2 hours due to signal failure

Kanpur: सिग्नल फेल होने से 2 घंटे तक खड़ी रहीं 42 रेलगाड़ियां, कानपुर-दिल्ली रूट की ट्रेनें चार-पांच घंटे लेट

Sat, 11 Mar 2023 10:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Mar 2023 10:59 AM IST
सार

पैनल में खराबी होने से कानपुर सेंट्रल का आउट और होम सिग्नल रेड हो गया। देर रात सिग्नल के ठीक होने के बाद रात सवा दो बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। तब तक 42 ट्रेनें जहां के तहां खड़ी हो गई थीं। देर रात ट्रेन के रुकने से यात्रियों में भी दहशत रही। आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट कर नाइट पेट्रोलिंग करने को कहा गया।

विज्ञापन
Kanpur: 42 trains stuck for 2 hours due to signal failure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के सिग्नल कंट्रोल पैनल सिस्टम के फेल होने से कानपुर से लेकर दिल्ली के बीच ट्रेनों का संचालन दो घंटे तक ठप रहा। गुरुवार देर रात 12:11 बजे से लेकर 2:06 बजे तक समस्या रही। इससे प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस समेत 42 ट्रेनें चार से पांच घंटे तक लेट रहीं। पैनल में खराबी होने से कानपुर सेंट्रल का आउट और होम सिग्नल रेड हो गया था।

विज्ञापन


देर रात सिग्नल के ठीक होने के बाद रात सवा दो बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। तब तक 42 ट्रेनें जहां के तहां खड़ी हो गई थीं। देर रात ट्रेन के रुकने से यात्रियों में भी दहशत रही। आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट कर नाइट पेट्रोलिंग करने को कहा गया। सिग्नल दुरुस्त होने के बाद प्रयागराज एक्सप्रेस को सबसे पहले डाउन ट्रैक से कानपुर को रवाना किया गया। सिग्नल पैनल फेल होने का असर अप और डाउन दोनों ट्रैकों पर रहा।

विज्ञापन

ये प्रमुख ट्रेनें फंसी रहीं
डाउन ट्रैक पर 12428 रीवा एक्सप्रेस, 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस , 22438 आनंदविहार एक्सप्रेस, 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 22434 आनंदविहार गाजीपुर एक्सप्रेस, 13484 फरक्का एक्सप्रेस, 12582 वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14724 कालिंदी एक्सप्रेस, 15657 ब्रह्मपुत्र मेल, 14038 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस, मालगाड़ी सहित 28 ट्रेनें फंसी रहीं।

अप रूट पर 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस , 02569 नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस, 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस, 14723 कालिंदी एक्सप्रेस, 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस, 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 15658 ब्रह्मपुत्र मेल और मालगाड़ी सहित 14 ट्रेनें फंसी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed