फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 42 Day Mega Block on Kanpur Lucknow Route Sleeper Replacement Work Begins 29 Trains Affected

Kanpur: कानपुर-लखनऊ रूट पर 42 दिन का मेगा ब्लॉक, स्लीपर बदलने का काम शुरू, वंदे भारत समेत 29 ट्रेनें प्रभावित

Wed, 01 Apr 2026 01:07 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 01 Apr 2026 01:07 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर-लखनऊ गंगा पुल (डाउन लाइन) की मरम्मत के लिए 2 अप्रैल से 13 मई तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान मेमू सहित कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी और कोटा-पटना जैसी ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।

विज्ञापन
Kanpur 42 Day Mega Block on Kanpur Lucknow Route Sleeper Replacement Work Begins 29 Trains Affected
गंगा नदी पुल के डाउन ट्रैक की मरम्मत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रेलवे कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर शुक्लागंज गंगा पुल की डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत का काम करा रहा है। इसके लिए दो अप्रैल से 13 मई तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कानपुर-लखनऊ मेमू सहित 17 ट्रेनें निरस्त रहेंगी, तो स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, अयोध्या वंदेभारत सहित 29 से अधिक बदले मार्ग या बीच के स्टेशनों पर टर्मिनेट होकर वापस जाएंगी। इनमें से कानपुर से होकर जाने वाली तीन ट्रेनें एक अप्रैल से ही निरस्त रहेंगी। रेल प्रशासन ने पहले से टिकट बुकिंग कराने वालों से अपील की है कि वह या तो रिफंड लें या अगली तिथियों में टिकट करा लें।

विज्ञापन

कानपुर और उन्नाव की सीमा पर स्थित इस पुल की डाउन लाइन पर पुराने स्लीपर हटाकर स्टील के एच बीम स्लीपर लगाए जाएंगे। पटरियां और लोहे की चादर भी बदली जाएंगी। अप लाइन पर सीमित रूप से ट्रेनों का संचालन जारी रखा जाएगा। यह ब्लॉक 42 दिन तक सुबह 09:30 से शाम 05:30 बजे तक चलेगा। ट्रेन संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर, 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू, 54325 सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर एक अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन

बदले मार्ग से चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें
इसके अलावा 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक से चार अप्रैल, छह, आठ, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 अप्रैल, दो, चार, छह, नौ , 11 मई को 210 मिनट की देरी से चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल पर शाम 05:20 बजे आएगी। 13238/13240 भी एक अप्रैल से 12 मई तक 240 मिनट देरी से चलेगी। 15734/15744 भी एक अप्रैल से 12 मई तक 240 मिनट देरी से चलेगी और यह बठिंडा से शाम सात बजे रवाना होगी।

ये ट्रेनें नहीं आएंगी कानपुर सेंट्रल
13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस डाउन मेल एक अप्रैल से 12 मई तक कानपुर सेंट्रल से होकर नहीं जाएगी। डाउन लाइन की 15734 बठिंडा-बालुरघाट एक्सप्रेस एक अप्रैल से 12 मई, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस एक, तीन, चार, छह से आठ अप्रैल, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28, 29 अप्रैल, एक, दो , चार, पांच , छह, आठ, नौ, 11, 12 मई को, 22534 यशवंतपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस एक, आठ, 15, 22, 29 अप्रैल, छह मई को उन्नाव, ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा के रास्ते चलेगी। 12598 मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस एक अप्रैल से 12 मई तक बदले मार्ग से चलेगी। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर नहीं जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed