{"_id":"61b5a8f239e71b1f7860f6ec","slug":"kanpur-28-more-passengers-came-from-omicron-red-zone-so-far-219-passengers-have-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ओमिक्रॉन रेड जोन से 28 यात्री और आए, अब तक 219 यात्रियों की हुई वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ओमिक्रॉन रेड जोन से 28 यात्री और आए, अब तक 219 यात्रियों की हुई वापसी
Sun, 12 Dec 2021 01:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में ओमिक्रान रेड जोन देशों से 28 यात्री और शहर आए हैं। अब तक 219 यात्रियों की रेड जोन से वापसी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 58 लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं। इसके साथ ही लोगों को कम से कम सात दिन घरों में क्वॉरंटीन रहने के लिए कहा गया है।
सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि अभी तक जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए जो सैंपल भेजे गए हैं, किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं है। केंद्र से स्वास्थ्य विभाग के पास शनिवार को 123 लोगों की सूची आई है। इनमें ब्रिटेन, हॉंगकॉंग, सिंगापुर आदि ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से 28 लोग आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमों ने सूची में दिए गए फोन नंबरों पर संपर्क किया। इसके साथ ही आरआरटी टीमें बाहर से आने वाले लोगों को घर जाकर उनकी हिस्ट्री ले रही हैं। रेड जोन से आने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं। कई स्थानों पर टीमों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शहर में अब तक विदेश यात्रा से 983 लोग लौट चुके हैं। कई का पता नहीं मिल रहा है।