फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 26 thousand cash and chain looted by shooting a young man

कानपुर: युवक को गोली मार कर 26 हजार नकद व चेन लूटी, घटनास्थल से एक कारतूस व दो खोखे बरामद

Sat, 14 Aug 2021 02:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Aug 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 26 thousand cash and chain looted by shooting a young man
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोड़ पर दो बाइक में सवार छह लोगों ने जैनपुर के एक युवक को गोली मारकर 26 हजार रुपये नकद व सोने की चेन लूट ली। इसकी जानकारी पर पुलिस घायल पीएचसी ले गई। वहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गोली युवक के पेट में लगी है। राजपुर क्षेत्र में जैनपुर के रहने वाले शैलेंद्र (35) ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात 9 बजे वह रसधान हाईवे के किनारे स्थित शाप से बियर खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी सलेमपुर मोड़ पर पहले से घात लगाए खड़े दो बाइक में सवार छह लोगों ने घेराबंदी कर पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन


गिरते ही गले से सोने की चेन और जेब से 26 हजार 190 रुपये की नकदी लूटकर राजपुर की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉ. डीके सिंह ने शैलेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर तमंचे के दो खोखो व एक कारतूस बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed