{"_id":"608597f5ebbe7609bf317417","slug":"kanpur-25-more-deaths-from-corona-2021-new-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 24 घंटे में कोरोना से 25 और मौतें, 2021 नए संक्रमित मिले, तेजी से फैल रहा संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 24 घंटे में कोरोना से 25 और मौतें, 2021 नए संक्रमित मिले, तेजी से फैल रहा संक्रमण
Sun, 25 Apr 2021 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 25 Apr 2021 09:56 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना कहर बरपा रहा है। रविवार को 25 और रोगियों की मौत हो गई है। वहीं 2021 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना से मौत का यह आंकड़ा अस्पतालों का है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में हुई मौतों का आंकड़ा अभी पता नहीं है।
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से 25 मौतें
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रविवार को कोरोना से 25 और रोगियों की मौत हो गई है। वहीं 2021 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना से मौत का यह आंकड़ा अस्पतालों का है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में हुई मौतों का आंकड़ा अभी पता नहीं है।
कोरोना संक्रमित मरने वालों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। नगर में कोरोना एक्टिव केस अब 17713 हो गए हैं। कोरोना संक्रमित 11 रोगियों की मौत हैलट, पांच रोगियों की रामा मेडिकल कॉलेज, पांच रोगियों की मान्यवर कांशीराम अस्पताल और चार रोगियों की मौत एसपीएम हॉस्पिटल में हुई है।

24 घंटे के अंदर 16 रोगियों की मौत हुई है और इसके कुछ पहले नौ रोगी मरे हैं। इनमें ज्यादातर रोगी कोमॉर्बिड थे, जिन्हें कोरोना संक्रमण के बाद निमोनिया हो गया। इससे सांस तंत्र फेल हो गया और मौत हो गई। अब तक कोरोना से 1085 मौत हो चुकी हैं।
इसके साथ ही कई कोरोना संक्रमित गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं। अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 6015 है। इनमें 41717 इलाज से घरों और होम आइसोलेशन में ठीक हो गए हैं। रविवार को कोरोना से 1505 और लोगों ने जंग जीत ली।
19 अस्पतालों और 1488 होम आइसोलेशन में संक्रमण से मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 6136 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। 5156 सैंपल रूटीन और 980 सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान के तहत लिए गए।