{"_id":"617413dd6c13002ebe05a72a","slug":"kanpur-20-lakh-people-faced-water-shortage-problem-due-to-power-failure-of-benajhabar-water-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 20 लाख लोगों को हुई पानी की किल्लत, बेनाझाबर वॉटर वर्क्स की बिजली जाने से हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 20 लाख लोगों को हुई पानी की किल्लत, बेनाझाबर वॉटर वर्क्स की बिजली जाने से हुई परेशानी
Sat, 23 Oct 2021 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 23 Oct 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बेनाझाबर वॉटर वर्क्स की बिजली गुल होने से शनिवार शाम को करीब 20 लाख लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। जलकल विभाग के महाप्रबंधक नीरज गौड़ ने बताया कि यदि रात में सुचारु रूप से बिजली मिली तो रविवार सुबह सामान्य तरीके से आपूर्ति होगी।
बृजेंद्र स्वरूप पार्क विद्युत सब स्टेशन के पास फॉल्ट होने की वजह से सुबह बेनाझाबर वॉटर वर्क्स की बिजली चली गई थी। डेढ़ घंटे बाद बिजली आई, पर वॉटर वर्क्स को चालू करने में आधा घंटा और लग गया। इसके बाद टंकियों में पानी पहुंचाया गया। हालांकि पूरी भर नहीं पाईं।
इस वजह से शाम को पीरोड, रामबाग, राम कृष्ण नगर, चमनगंज, बेकनगंज, मूलगंज, जनरलगंज, सिविल लाइंस, स्वरूप नगर, आर्य नगर आदि मोहल्लों में लो-प्रेशर से पानी पहुंचा। झकरकटी, अफीमकोठी, कारवालो नगर, सकेरा इस्टेट, हूलागंज, भूसाटोली आदि मोहल्लों में तो पानी पहुंचा ही नहीं।