फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 1935 students will get degrees in Rama University convocation, Chief Guest will be Chief Minister Yogi

रामा विवि का दीक्षांत समारोह: 1935 छात्र-छात्राओं को मिलेंगी उपाधियां, मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री योगी

Wed, 04 Dec 2024 08:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Dec 2024 08:37 PM IST
सार

Kanpur News: रामा विवि के दीक्षांत समारोह आठ दिसंबर को होगा। समारोह में इंफोसिस की को-फाउंडर सुधा मूर्ति को मानद उपाधि मिलेगी। 

विज्ञापन
Kanpur: 1935 students will get degrees in Rama University convocation, Chief Guest will be Chief Minister Yogi
जानकारी देते रामा विवि के निदेशक डॉ. प्रणव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामा विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह में आठ दिसंबर को होगा। जिसमें 2023 और 2024 बैच के 1935 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। 51 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि से नवाजा जाएगा। 84 छात्रों को स्वर्ण और 41 को रजत पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन




समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शामिल होंगे। साथ ही रामा विवि राज्यसभा सदस्य और को फाउंडर-वाइस प्रेसीडेंट इंफोसिस ग्रुप सुधा मूर्ति को मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों की वजह से सुधा मूर्ति कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सकेंगी। यह जानकारी रामा विवि के निदेशक डॉ. प्रणव सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि वह वीडियो के माध्यम से छात्रों को संबंधित करेंगी। वहीं, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम राकेश सिंह और पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने संस्थान का दौरा किया है। कार्यक्रम स्थल के साथ संस्थान में हो रही तैयारियों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


दीक्षांत में 2023 और 2024 बैच के उत्तीर्ण छात्रों को उपाधि दी जा रही है। 1392 को स्नातक और 494 को परास्नातक की उपाधि दी जाएगी। फैकल्टी ऑफ नर्सिंग के तीन छात्रों को स्वर्ण और दो रजत पदक, फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल के सात विद्यार्थियों को स्वर्ण और चार विद्यार्थियों को रजत, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 29 विद्यार्थियों को स्वर्ण और सात विद्यार्थियों को रजत, फैकल्टी ऑफ कामर्स एंड मैनेजमेंट के 11 विद्यार्थियों को स्वर्ण और सात विद्यार्थियों को रजत, फैकल्टी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज के 16 विद्यार्थियों को स्वर्ण और आठ विद्यार्थियों को रजत, फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज एंड अलायड इंडस्ट्री के 13 विद्यार्थियों को स्वर्ण और चार को रजत, फैकल्टी ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के तीन छात्रों को स्वर्ण और एक को रजत और फैकल्टी ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के दो छात्रों को स्वर्ण और दो छात्रों को रजत पदक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करेंगे सीएम
डॉ. प्रणव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनपुर में खुले डॉ. बीएस कुशवाहा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का उद्घाटन करेंगे। यह संस्थान अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध होगी। नीट के माध्यम से 150 सीटों पर दाखिला होगा। डॉ. प्रणव ने कहा कि रामा ग्रुप के पास मेडिकल स्नातक और परास्नातक मिलाकर सर्वाधिक 800 सीटें हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed