{"_id":"6406f0c7ef19f08a6b077c53","slug":"kannauj-youth-committed-suicide-by-killing-his-wife-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: पत्नी की हत्या कर युवक ने मौत को गले लगाया, अनाथ हुए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: पत्नी की हत्या कर युवक ने मौत को गले लगाया, अनाथ हुए बच्चे
Tue, 07 Mar 2023 01:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Mar 2023 01:37 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली के पाठकन पुरवा गांव में पत्नी की हत्या कर युवक खुद फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है कि सोमवार रात पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद पति संजू ने पत्नी गीता के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
पत्नी को मरा समझकर वह भी अंदर कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गीता ने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह मृतक के बच्चों ने घर के थोड़ी दूर पर ही रह रहे अपने बाबा राधेश्याम को मामले की जानकारी दी। इसके बाद घटना की सभी को जानकारी हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। माता-पिता दोनों की मौत से बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन