{"_id":"618cb53d0a4188707c4c4ce4","slug":"kannauj-youth-commits-suicide-by-shooting-himself-with-a-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: पुत्र के गम में युवक ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: पुत्र के गम में युवक ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 11 Nov 2021 11:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:47 AM IST
सार
यूपी के कन्नौज में गोली मारकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के तिर्वा में पुत्र की मौत के बाद तनावग्रस्त रहने वाले पिता ने तमंचे से गोली मार ली। घायलावस्था में परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली के सरैया गांव निवासी भगवानदीन (40) पुत्र मातादीन अपनी मां सोमवती, पत्नी अनीता, पुत्र आशीष व अनुभव के साथ रहते थे। बेटे अनुभव की 15 दिन पहले बुखार से मौत हो गई थी।
दस नवंबर को बेटे की मौत के बाद बड़ा बेटा आशीष अपनी बुआ के घर चला गया। पत्नी मायके चली गई। मां सोमवती ने बताया कि भगवानदीन पुत्र के गम में तनाव ग्रस्त रहने लगा। बुधवार की रात वह अपने दरवाजे पर लेटी थी।
विज्ञापन
बेटा अंदर कमरे में था। गुरुवार की सुबह 5 बजे बेटे ने गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। कमरे में युवक लहुलुहान अवस्था में पड़ा था। आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले आए। जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां सोमवती ने पुलिस को तनाव के कारण गोली मारकर आत्महत्या की तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।