फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Uncontrolled sleeper bus overturned, 66 people injured

Kannauj: बिहार से मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही स्लीपर बस पलटी, 66 घायल

Mon, 14 Oct 2024 08:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Oct 2024 08:09 PM IST
सार

Kannauj News: बिहार से पंजाब जाते समय थाना तालग्राम के बेहटा गांव के पास सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित स्लीपर बस पलटने से 66 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Kannauj: Uncontrolled sleeper bus overturned, 66 people injured
पलटी स्लीपर बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार से सौ से अधिक मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही स्लीपर बस सोमवार देर शाम डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 66 से अधिक मजदूर घायल हो गए। यूपीडा और पुलिस टीम ने एंबुलेंसों से घायलों को मेडिकल कॉलेज, तालग्राम और सौरिख सीएचसी में भर्ती कराया। दो मजदूरों की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पंजाब के जिला पटियाली थाना तिरुपति टाउन निवासी चालक कुलदीप सिंह (40) स्लीपर बस में सौ से अधिक मजदूरों को बैठाकर बिहार के जिला पूर्णिया से पंजाब के भठिंडा जा रहा था। साथ में सह चालक जिला भठिंडा के थाना मोरिंडा के गांव रूपनगर निवासी जगमोहन सिंह (35) भी था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम क्षेत्र के बेहटा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए बस पलट गई। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में 66 से अधिक मजदूर घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंसों से मेडिकल कॉलेज, तालग्राम और सौरिख सीएचसी में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो मजदूरों की हालत नाजुक होने पर कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी पाकर सीओ सिटी कमलेश कुमार भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे।
विज्ञापन


 

धान के खेतों में मजदूरी करने जा रहे थे बिहारी
मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल मजदूरों ने बताया कि वह लोग हर साल धान के सीजन में पंजाब जाकर खेतों में मजदूरी करते हैं। वहां बड़े-बड़े फार्म हैं, जिनमें धान की कटाई, छंटाई और भराई के लिए 100 से अधिक मजदूरों की आवश्यकता पड़ती है। फसल तैयार होने पर फार्मों के मालिक बस भेेजकर बिहार से पंजाब बुला लेते हैं और काम पूरा होने के बाद वापस भेज देते हैं। मजदूरों के लिए रहने और खाने का इंतजाम भी फार्म मालिक ही करते हैं। वह लोग पूर्णिया से भठिंडा एक फार्म पर ही काम करने के लिए जा रहे थे।

तालग्राम सीएचसी पहुंचे घायल
बिहार के जिला पूर्णिया निवासी राजेश कुमार (26), ललन (27), बबलू (21), दिलीप यादव (47), देवन (44), जयप्रकाश (29), विमल (36), वीरमल (34), नूनूलाल (35), मंटू यादव (36), नीरज (22), गुलशन यादव (32), शुभम (19), शोभा (30) समेत 17 घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया गया।

मेडिकल कॉलेज से दो मजदूर कानपुर रेफर
मेडिकल कॉलेज में सुनील (29), राजन कुमार (18), मुकेश (28), मुकेश कुमार (30), बरहन ऋषि (44), सूरज कुमार (16), रोशन कुमार (26), बिकनदार कुमार (28), नीरज (22), श्याम नंदन (30) को भर्ती कराया गया। इनमें रोशन कुमार यादव और श्याम नंदन को कानपुर रेफर कर दिया गया।

 
विज्ञापन

सौरिख सीएचसी में भर्ती घायल
मजदूर अनिल (27), राजकुमार (27), पप्पू यादव (30), सुभाष (30), नीतीश कुमार (25), राजकुमार (38), सुनील ऋषि (22), दारा (21), गुलशन (19), विट्टन ऋषि (32), सुनील ऋषि (26), नीलेश (20), गुना ऋषि (35) को सौरिख सीएचसी में भर्ती कराया गया।

चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। घटना की जांच कराई जा रही है और चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, घायलों का मेडिकल कॉलेज व सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। - अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed