{"_id":"6478c9e184b08fdc2e0c13b5","slug":"kannauj-two-died-and-nine-injured-accident-was-captured-in-cctv-2023-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: दो की मौत और नौ घायल, सीसीटीवी में कैद हुआ था हादसे का भयानक मंजर, फुटेज सामने आया तो कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: दो की मौत और नौ घायल, सीसीटीवी में कैद हुआ था हादसे का भयानक मंजर, फुटेज सामने आया तो कांपे लोग
Thu, 01 Jun 2023 10:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:44 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में सड़क हादसे में दो की मौत हुई थी और नौ लोग घायल हो गए थे। हादसा कोल्ड स्टोर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ तिर्वा रोड पर भुगैतापुर के करीब का हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में तिर्वा रोड पर भुगैतापुर गांव के पास डंपर और ऑटो-रिक्शा में हुआ हादसा वहां स्थित आशीर्वाद कोल्ड स्टोर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। अब उसका फूटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि टायर फटते ही डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को फांदकर दूसरी लेन में पहुंच गया था। इसी दौरान सवारियों को लेकर जा रहे ऑटो को रौंदता हुआ सड़क के नीचे उतर गया था।
विज्ञापन
दरअसल बुधवार को कन्नौज से तिर्वा जाते समय तेज रफ्तार डंपर भुगैतापुर गांव स्थित आशीर्वाद कोल्ड स्टोर के पास अचानक टायर फट गया था। इससे डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को फांदता हुआ सड़क की दूसरी ओर चला गया था। ठीक उसी समय तिर्वा से कन्नौज आ रहे ऑटो रिक्शा को रौंदता हुआ डंपर सड़क से नीचे उतर गया था।
विज्ञापन
हादसे में सदर कोतवाली के हाजीगंज मोहल्ला निवासी रोशन बानो (45) पत्नी नादिर व औरैया के बेला थाना क्षेत्र के मल्होसी गांव निवासी सतीश कुमार (42) की मौत हो गई थी। दूसरे जबकि नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। तिर्वा कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि किसी पक्ष ने इसकी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।