फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Two cousins injured after falling from a swing at a fair, commotion ensues

Kannauj: झूले से गिरकर दो चचेरे भाइयों समेत तीन घायल, हादसों के बाद नहीं चेत रहा प्रशासन

Wed, 20 Aug 2025 10:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Aug 2025 10:55 AM IST
सार

तालग्राम कस्बे में चल रही नुमाइश के दौरान मंगलवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। नुमाइश के बीच लगे झूले में लोहे की राड अचानक अटक जाने से दो चचेरे भाई नीचे गिर कर घायल हो गए।

विज्ञापन
Kannauj: Two cousins injured after falling from a swing at a fair, commotion ensues
सीएचसी के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नुमाइश मेले में मंगलवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। झूले में लोहे की राड अचानक अटकने से दो चचेरे भाइयों समेत तीन बालक नीचे गिर कर घायल हो गए। हादसा होते ही नुमाइश मेले में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कटरा बड़ा बाजार निवासी संदीप सक्सेना (20) चचेरे भाई राहुल (15) और गढ़ीगोखर निवासी नितिन राठौर (13) के साथ नुमाइश देखने गए थे।

झूला झूलते समय संचालक की लापरवाही से एक लोहे की राड अटकने से तीनों का संतुलन बिगड़ गया और कई फीट की ऊंचाई से तीनों नीचे गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संदीप के गंभीर रूप से घायल होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोग नुमाइश मेले की व्यवस्थाओं पर लापरवाही के सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नुमाइश में रंगारंग कार्यक्रम में बालाओं के अश्लील डांस के चलते भीड़ उमड़ रही है। पुलिस प्रशासन इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि दो चचेरे भाइयों समेत तीन लोग झूले से गिरकर घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed