फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Tempo collides with tractor loaded with iron rods, injuring six

Kannauj: सरिया लदे ट्रैक्टर से टकराया टेंपो, छह घायल, पूरा परिवार अंतिम संस्कार में जा रहा था

Sun, 22 Feb 2026 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Tempo collides with tractor loaded with iron rods, injuring six
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरा टेंपो रविवार को आगे चल रहे सरिया से लदे ट्रैक्टर में घुस गया। हादसे में ऑटो में बैठे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी सौरिख भिजवाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी की तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के थाना घिरोर के गांव कोसमा निवासी लखन गुप्ता (27) पत्नी की आरती गुप्ता (26), बेटा गौरव (4), लल्ला (5), बहन उपासना गुप्ता (30) व उसकी बेटी अनुष्का (5) के साथ थाना तालग्राम के गांव सलेमपुर निवासी पिता गिरीश चंद्र गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तभी टेंपो सौरिख क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर गांव के सामने सड़क पर खड़े सरिया से लदे ट्रैक्टर में अनियंत्रित होकर टकरा कर पलट गया। हादसे में लखन गुप्ता व पत्नी आरती गुप्ता के शरीर में ट्रैक्टर में लदी सरिया घुस गई। चालक के घायल होने के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आरती गुप्ता के दोनों पैर कट गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सौरिख पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी सौरिख भिजवाया।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयंती गंगवार ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है। पुलिस ने यह भी बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed