{"_id":"66cdd4dcac5621ef2a0eff96","slug":"kannauj-teenage-girl-molested-after-entering-her-house-attacked-with-sharp-weapon-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, धारदार हथियार से हमला, किशोरी को बचाने आई चाची को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, धारदार हथियार से हमला, किशोरी को बचाने आई चाची को भी पीटा
Tue, 27 Aug 2024 07:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:00 PM IST
सार
Kannauj News: किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
तालग्राम थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के तालग्राम में घर में घुसकर युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर किशोरी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मदद के लिए पहुंची किशोरी की चाची को भी पीटते हुए भाग निकले। आरोपी की चप्पल और शर्ट घर में ही छूट गई। पुलिस ने तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।
तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर किशोरी के माता-पिता खेत पर गए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का आशीष घर में घुस आया और किशोरी से छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर धारदार हथियार से किशोरी पर हमला कर दिया, जिससे किशोरी के दोनों हाथों की नस कट गई। शोरगुल सुन पड़ोस में रहने वाली किशोरी की चाची दौड़ कर आईं तो आरोपी उन्हें भी पीटते हुए फरार हो गया।
आरोपी की चप्पलें और शर्ट मौके पर पही छूट गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल किशोरी को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया है। प्रशिक्षु सीओ कपूर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घायल किशोरी को इलाज के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

परिजन बोले- दो माह से कर रहा था परेशान
किशोरी के परिजनों ने बताया कि आरोपी बेटी को कई बार परेशान कर चुका है। दो माह पहले अभद्रता करने पर लोगों ने समझाकर मामला शांत कर दिया था। युवक गांव से कहीं बाहर चला गया था। रक्षाबंधन पर वह घर आया और मंगलवार को घर में घुसकर हरकत कर दी।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। किशोरी की हालत ठीक है। थाना प्रभारी को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - अमित कुमार आनंद, एसपी