फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Teenage girl misdeed and murdered, body hanged, accused absconding

Kannauj: किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव फंदे पर लटकाया, आरोपी फरार

Wed, 01 May 2024 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 May 2024 09:25 PM IST
सार

Kannauj News: किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kannauj: Teenage girl misdeed and murdered, body hanged, accused absconding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव फंदे पर लटकता मिला। वारदात के समय किशोरी घर में अकेली थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार बताया गया है। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह पारिवारिक कार्यक्रम में परिवार समेत शामिल होने गए थे। 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी ने फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


घर पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कनेकपुर गांव निवासी विवेक मंगलवार की देर शाम बेटी को घर में अकेला देखकर अंदर घुस गया। दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसकी हत्या करके शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने बताया कि टीम गठित कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी को ग्रामीणों ने घर से निकलते देखा
किशोरी का पिता अपनी पत्नी के साथ हाथरस स्थित अपनी ससुराल गया था। मंगलवार देर रात आरोपी को घर से निकलते ग्रामीणों ने देखा था। इसके बाद ग्रामीणों ने ही उन्हें सूचना दी थी। मृतका के पिता केरल में बर्फ बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खेती देखने के लिए कुछ दिनों पहले ही घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed